रिश्तों से ज्यादा धन-दौलत को महत्व देते हैं इन 4 राशियों के जातक, दे सकते हैं कभी भी धोखा

By: Ankur Fri, 25 June 2021 08:28:26

रिश्तों से ज्यादा धन-दौलत को महत्व देते हैं इन 4 राशियों के जातक, दे सकते हैं कभी भी धोखा

जीवन में पैसे का महत्व सभी जानते हैं जो कि जरूरतें पूरी करने के लिए जरूरी हैं। मौलिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु धन बेहद आवश्यक हैं। लेकिन इसी के साथ ही इंसान को अपने रिश्तों और व्यवहार को भी महत्व देने की जरूरत होती हैं जो जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हांलाकि आज के समय में पैसे कमाने की होड़ में लोग रिश्तों को कम महत्व देने लगे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियां ऐसी हैं जिसके जातक रिश्तों से ज्यादा धन-दौलत को महत्व देते हैं और रिश्तों में धोखा दे सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन राशियों के बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,money lover

वृषभ राशि

वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं और धन का कारक ग्रह माना गया है। इस राशि के जातकों पर शुक्र का प्रभाव होने के कारण इन लोगों को भौतिक चीजों से अधिक लगाव होता है। वैसे तो ये लोग विश्वासपूर्ण होते हैं लेकिन कई बार ये रिश्तों में धन के कारण स्वार्थी हो जाते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि पर मंगल का अधिपत्य होता है। इस राशि के लोग मंगल के प्रभाव के कारण साहसी औऱ निडर होते हैं। ये लोग बहुत ही व्यवहारिक होते हैं और भावनाओं में आकर निर्णय नहीं करते हैं। यही कारण होता है कि ये लोग धन-दौलत के मामले में बिलकुल कोताही नहीं बरतते हैं और रिश्तों के मोह से अधिक धन के प्रति लगाव रखते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,money lover

धनु राशि

धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है। इस राशि के लोग घूमने के शौकीन होते हैं। इसी कारण इन लोगों को धन की आवश्यकता होती हैं और अपने इसी शौक के कारण ये लोग धन के प्रति ज्यादा लगाव रखते हैं। ये लोग अपनी सुख-सुविधाओं को लेकर काफी गंभीर होते हैं। ये उसमें किसी प्रकार का दखल नहीं चाहते हैं।

मकर राशि

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के लोग बहुत मेहनती और लक्ष्य के प्रति केंद्रित होते हैं। ये लोग जिस कार्य को करने की ठान लेते हैं उसे करके ही रहते हैं। इन लोगों के लिए धन का बहुत महत्व होता है। अपने परिश्रम के बल पर धन कमाते हैं औऱ धन की बर्बादी बिलकुल बर्दाश्त नहीं करते हैं।

ये भी पढ़े :

# कहीं आप भी तो नहीं करते पैसे गिनते समय ये गलतियां, कंगाल बना सकती हैं ये आदतें

# ऑल व्हाइट लुक में नजर आई Sara Ali Khan, तस्वीर शेयर कर लिखी मोटिवेशनल लाइंस, कहा 'अपने कोर को कस कर पकड़े'

# जम्मू-कश्मीर पर सर्वदलीय बैठक: PM मोदी ने कहा, कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव; महबूबा ने कहा- पाकिस्तान से भी बात हो

# धूम मचा ले! चहल ने पत्नी के साथ इन गानों पर किया जोरदार डांस, वीडियो वायरल, देखें…

# अमिताभ बच्चन ने शेयर किया नसीब से जुड़ा यह रोचक किस्सा, लिखा-ऐसे भी दिन थे दोस्तों…

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com